{"_id":"69309a8eff9aba0f8a0ea7bf","slug":"couple-was-converting-in-babhnauli-mahal-accused-husband-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138296-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बभनौली महाल में धर्मांतरण करा रहा था दंपती, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बभनौली महाल में धर्मांतरण करा रहा था दंपती, आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के दंपती रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली महाल को ठिकाना बनाकर कई महीने से धर्मांतरण कराने में लगे थे। मंगलवार की रात बजरंग दल और भाजयुमो के लोगों ने इसका विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्रियां मिली।
भाजयुमो नेता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। धर्मांतरण में मदद करने वाली पत्नी की तलाश जारी है।
भाजयुमो के जिला मंत्री शिवम सिंह राजपूत ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ संदिग्ध लोग बभनौली महाल वार्ड में रामा पाल के घर पर धन का प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे हैं। मौके पर पहुंचे तो धर्मांतरण से जुड़ी सामग्री रखी थी। जप और कविता के माध्यम से लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
दावा किया गया कि सभासद वीरेंद्र प्रताप सिंह, वार्ड के राम पति सोनकर, पंकज पाल और आलोक पाल को भी धन का लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
विज्ञापन
बताया कि उन्होंने धर्मांतरण रोकने के लिए कहा तो औरतों को आगे कर डराने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी पाकर सीओ रणधीर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह पहुंच गए। मौके से कई फोन, टैबलेट, बाइबल, धार्मिक प्रतीक, आदि पाए गए।
सीओ सिटी ने बताया कि शिवम की तहरीर पर करमा थाना क्षेत्र के पगिया निवासी रामू प्रजापति और उसकी पत्नी रिंकी पर प्राथमिकी दर्ज की गई। रामू को गिरफ्तार कर रिंकी की तलाश की जा रही है। संवाद