फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Couple attacked with ax in dispute over tying cattle

Sonebhadra News: पशु बांधने के विवाद में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला की हालत गंभीर

Sun, 11 Dec 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Couple attacked with ax in dispute over tying cattle
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में रविवार की सुबह खलिहान में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोट आई। दुद्धी सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों तरफ से तहरीर लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

निमियाडीह गांव निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता का चचेरे भाई कृष्णा गुप्ता से विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह खलिहान में पशु बांधने को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद गाली गलौज करते हुए दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि कृष्णा ने कुल्हाड़ी से चंद्रप्रकाश (45) पर हमला कर दिया। उसे गंभीर चोट आई। बचाव में चंद्रप्रकाश की पत्नी सीता देवी (40) भी जख्मी हो गई। घायल दंपती को आनन-फानन सीएचसी दुद्धी ले जाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सीता देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चंद्रप्रकाश का सीएचसी दुद्धी में ही उपचार चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक महिला को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर हलका इंचार्ज एनामुलहक खान सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। बताया कि तहरीर दोनों तरफ से मिली है, मामले की पड़ताल करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed