{"_id":"676d939dcb7932c32a0fd368","slug":"counter-ticket-facility-not-started-even-after-a-year-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-122263-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक साल बाद भी काउंटर टिकट सुविधा शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक साल बाद भी काउंटर टिकट सुविधा शुरू नहीं
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन में एक साल बाद भी काउंटर टिकट की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। रोडवेज परिसर में काउंटर तो खुला है, मगर टिकट की बुकिंग अभी शुरू नहीं हो सकी है। अगले माह से महाकुंभ मेला भी शुरू हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि महाकुंभ मेले के दौरान काउंटर टिकट की सुविधा शुरू किए जाने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
रोडवेज बस स्टेशन के पुराने भवन में पहले काउंटर टिकट की सुविधा मिलती थी। बस स्टेशन का नया भवन बनने के बाद अभी तक काउंटर टिकट की सुविधा नहीं शुरू हो सकी है। पिछले साल रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जिले स्तर के अधिकारियों ने परिवहन निगम के अधिकारियों को परिसर में सफाई पर ध्यान दिए जाने के साथ ही काउंटर टिकट की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद आनन-फानन काउंटर खोल दिया गया। कुछ दिन तक कर्मचारी भी बैठाए गए, मगर टिकट बिक्री की सुविधा नहीं शुरू हुई। बस में यात्रियों के बैठने के बाद टिकट काटा जाता है। इससे कई बार परिचालक टिकट काटने के बाद शेष रुपये यात्री को नहीं लौटा पाते हैं। यात्री भी जल्दबादी में बचे रुपये लेना भूल जाते हैं। ऐसे में उन्हें दिक्कत होती है। अंदरखाने काउंटर टिकट का विरोध होने से भी यह सुविधा परवान नहीं चढ़ पा रही है। यात्रियों का कहना है कि काउंटर से टिकट मिलने से सफर करने में यात्रियों को काफी सुविधा होती। काउंटर टिकट सुविधा की मांग की जा रही है।
इसलिए हो रहा विरोध
निगम के कर्मचारियों की मानें तो विरोध के चलते काउंटर टिकट शुरू नहीं हो पा रहा है। काउंटर से टिकट लेकर यात्री किसी रोडवेज बस में बैठ जाते हैं और सीट फुल हो जाती हैं। रास्ते में एक भी यात्री को नहीं बैठाया जाता है तो उस बस के चालक-पारिचालक की प्रगति खराब मानी जाएगी। क्योंकि काउंटर टिकट बिक्री से मिलने वाले राजस्व की गणना चालक-परिचालक के रिपोर्ट कार्ड में नहीं होती है। रास्ते में जितने यात्री बस में सवार होंगे और टिकट काटा जाएगा, सिर्फ उसी की गणना होती है।
विज्ञापन
वर्जन:
परिसर में काउंटर खोला गया है। मगर टिकट बिक्री नहीं शुरू हो सकी है। महाकुंभ मेले के दौरान काउंटर टिकट की सुविधा शुरू की जाएगी। - विश्राम सिंह, एआरएम-सोनभद्र डिपो।