फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cough syrup smuggling: Shubham and Asif fear Sonbhadra police

कफ सिरप तस्करी : शुभम और आसिफ को सता रहा सोनभद्र पुलिस का डर

Fri, 19 Dec 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cough syrup smuggling: Shubham and Asif fear Sonbhadra police
सोनभद्र। अक्तूबर में पकड़े गए कफ सिरप की तस्करी मामले में सरगना आसिफ और शुभम को भी गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। दोनों ने सोनभद्र में दर्ज मामले में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए हाईकोर्ट से राहत की गुहार लगाई है। वहीं, पहले से गिरफ्तार बृजमोहन ने भी हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। शुक्रवार को इन अर्जियों पर फैसला आ सकता है।
विज्ञापन

ब18 अक्तूबर की रात राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इको प्वाइंट के पास पकड़े गए कफ सिरप की खेप के बाद सोनभद्र, पुलिस, एसओजी और एसआईटी ने तस्करी से जुड़े नेटवर्क को खंगालना शुरू किया था। इस मामले में जहां मौके से बृजमोहन, हेमंत सहित तीन और शुभम के पिता भोला को कोलकाता से गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

गत बुधवार को राॅबर्ट्सगंज में अधिवक्ता से मिलने जाते वक्त तस्करी में लिप्त पाई गई फर्म के संचालक सत्यम कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। सत्यम की गिरफ्तारी में सोनभद्र स्थित फर्मों के जरिए कागजी आपूर्ति में शुभम और उसके करीबी रवि का नाम सामने आया है। अब सोनभद्र एसआईटी के लगातार शिकंजे के साथ आसिफ और शुभम दोनों को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जुड़ी एक अर्जी भी दोनों की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल की गई है जिसको लेकर सुनवाई शुरू हो गई है। जेल में बंद बृजमोहन शिवहरे की जमानत अर्जी जिला न्यायालय से खारिज होने के बाद उसके लिए भी अर्जी हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तिथि नियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed