फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coronation of Shri Ram took place on the ninth day of Shri Ram Charit Manas Navahan Path

श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ के नौवें दिन हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक

Sun, 02 Jan 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Coronation of Shri Ram took place on the ninth day of Shri Ram Charit Manas Navahan Path
राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ में प्रभुश्रीराम का राज्याभि? - फोटो : SONBHADRA
नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के नौवें दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मोहक दृश्य देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरा नगर श्रीराम के जयकारों और मानस की चौपाइयों से गुंजायमान हो उठा। रविवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर सर्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

मुख्य व्यास सूर्यलाल मिश्र ने मानस की चौपाइयों का पाठ करते हुए श्रीराम का राज्याभिषेक कराया। राम दरबार की आरती उतारी। व्यास ने भरत पीड़ा, भरत-हनुमान मिलन, अयोध्या में आनंद, श्रीराम जी के स्वागत, भरत मिलन, राम राज्याभिषेक, वेद स्तुति, शिव स्तुति, वानरों और निषाद राज की विदाई आदि के प्रसंगों को विस्तार से बताया। राज्याभिषेक में यजमान अजय शुक्ला, माधुरी शुक्ला, शैल पाठक, शिवानी पाठक ने सहभागिता निभाई। इसके पूर्व शनिवार को रात्रि प्रवचन में कथा वाचक हेमंत त्रिपाठी और मुरारी जी शास्त्री ने किष्किंधा कांड, लंका कांड का वर्णन किया। अंत में रावण वध का प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर महामंत्री सुशील पाठक, समिति के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल गर्ग, कुसमाकर श्रीवास्तव, अविनाश कुशवाहा, धर्मवीर तिवारी, संगम गुप्ता, रामजी, दीपक केसरवानी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, हरीकिशोर केडिया, निर्मल केडिया, विमलेश पटेल, मिठाई लाल सोनी, इंद्र देव सिंह, हर्षवर्धन केसरवानी, मन्नु पांडेय, चंदन चौबे, शुभम शुक्ला, मोहित केडिया, तनु पांडेय, संतोष कुमार द्विवेदी, शिव कुमार शास्त्री, पं. यशवंत देव पांडेय, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ में हवन पुजन करते लोग।

राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ में हवन पुजन करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed