{"_id":"6085b2ad8ebc3e8d17723ae3","slug":"corona-will-go-to-jail-for-spreading-false-news-sonbhadra-news-vns5867503102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की झूठी खबर फैलाने वाले जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की झूठी खबर फैलाने वाले जाएंगे जेल
विज्ञापन
सोनभद्र। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों के जरिए कोरोना के बारें में भ्रामक प्रचार प्रसार करने वालों को पुलिस चिह्नित कर जेल भेजेगी। इसके लिए प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सभी एसपी को निर्देश दिया है। इसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने सोशल मीडिया टीम को कोरोना से जुड़ी खबरों पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
कोरोना महामारी के बीच गैर जिम्मेदार लोग सनसनीखेज खबरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत फैलती है। यह करना बड़ा अपराध है, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सीधे जेल जाएंगे। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि प्रशासन कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
इसी का परिणाम हैं कि लोग स्वस्थ्य हो रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाहें विभिन्न माध्यमों से फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने व्हाट्सएप पर प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को बदनाम करने की साजिश रचने वालों को जेल भेजने को चेतावनी दी है। एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारी को भी अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।