फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona caught speed in ltd, number reached 557

लि में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, संख्या पहुंची 557

Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Corona caught speed in ltd, number reached 557
सोनभद्र। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 33 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 13 हिंडालको कालोनी रेणुकूट परिसर के हैं। शेष पाजीटिव मिले लोग विभिन्न कस्बे और गांवों के रहने वाले हैं। इसके साथ ही जिले में अॅब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या अब 557 तक पहुंच गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एस.के उपाध्याय ने की है। पाजिटिव मिले लोगों के घरों के आसपास सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 12 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में पाजिटिव मिले लोगों में 321 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 236 हो गए हैं। पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए पत्र लिखा गया है। इस बीच चिकित्सकों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर रेंडम व कैंटेनमेंन जोन में सैंपल लेने में जुटी रहीं। शुक्रवार को 1090 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि 1098 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 33 पाजिटिव और 1065 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक कुल 16588 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से कुल 16297 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 557 पाजिटिव और 15740 निगेटिव मिले हैं। अन्य 291 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सीएमओ के मुताबिक पाजिटिव मिले 557 लोगों में से 321 स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 12 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए हैं। इनके अलावा 236 अन्य का इलाज चल रहा है। संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed