{"_id":"c7c5ad76540234528948474d764efd3c","slug":"copies-blowing-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियां फूंककर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियां फूंककर किया प्रदर्शन
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र
Updated Wed, 13 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक स्तर पर खंड विकास कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया और बिल की प्रतियों के साथ ही केंद्र सरकार का प्रतीक पुतला फूंका। इसके साथ ही इस बिल को वापस लेने या फिर इसमें संशोधन करने की मांग की। इस क्रम में खंड विकास अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया।
राबर्ट्सगंज ब्लाक पर कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन हुआ। यहां मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, संगठन मंत्री मधु राय और सचिव अरुण सिंह ने सभा को संबोधित किया। पर्यवेक्षक के रूप में चुनमुन शुक्ला मौजूद रहे। रामयज्ञ ने कहा कि कांग्रेस का बनाया गया भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के हित में था, लेकिन मोदी सरकार का बिल किसान विरोधी और उद्योगपतियों के हित में है। चुनमुन ने कहा कि यह अध्यादेश किसानों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। सभा के बाद यहां बिल की प्रतियां भी फूंकी गईं। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार चौधरी, अवधनाथ पांडेय मौजूद रहे। बभनी: कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रामनारायण गोड़ और उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जवाहर लाल योगी, राजनारायण, प्रवीण, रामकुमार, संजय कुमार मौजूद रहे। दुद्धी: ब्लाक अध्यक्ष रमाशंकर गोड़ की अगुवाई में हुआ। धरना प्रदर्शन में मोहम्मद हुसैन, प्रेमचंद गुप्ता, राम प्रसाद, प्रेम सागर पांडेय, शंभू मौजूद रहे। म्योरपुर: ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र ओयाम की अगुवाई में ब्लाक पर धरना प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर अनवर अली, राजेंद्र सिंह, अशोक चतुर्वेदी, रघु सिंह मौजूद रहे। चोपन स्थानीय ब्लाक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बसंत लाल गोड़ की अध्यक्षता में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी, राजनारायण सिंह, मनोज सोनकर, हर प्रकाश शुक्ल, उदय नारायण पांडेय, लगन पनिका मौजूद रहे। इसी तरह नगवां, चतरा और घोरावल ब्लाकों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ओबराः नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमेंे राजू वैश्य, सत्येंद्र, उमा देवी, विपिन, रमेश, रिक्की चंदा, विजय शंकर तिवारी उपस्थित रहे।