फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cooperative employees demonstrated for timely salary

पांच सूत्री मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Oct 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cooperative employees demonstrated for timely salary
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि सहकारी कृषि ऋण समितियों में कर्मचारी किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं के साथ गेहूं, धान की खरीद का काम कर रहे हैं लेकिन कर्मचारियों का वेतन भुगतान समय से नहीं हो रहा है। किसानों को उर्वरक वितरण में कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से की जा रही मनमानी एवं भेदभाव के चलते इन्हें भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सचिवों पर अनावश्यक तरीके से मुकदमा दर्ज कर इनका मनोबल तोड़ा जा रहा है। आरोप लगाया कि प्राइवेट दुकानों, आईएफडीसी और एग्रीजक्शन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। टॉप-20 वायर्स का बहाना बनाकर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सभी ने जांच कराकर कर्मचारियों पर दर्ज किया गया एफआईआर निरस्त करने की मांग की। कहा कि पीओएस मशीनों में कृषि विभाग की ओर से ऐसे साफ्टवेयर मशीनों की व्यवस्था कराई जाए जिसमें किसान का आधान नंबर डालने पर कृषि का ब्योरा प्रदर्शित हो। गेहूं, धान खरीद का संपूर्ण बकाया का भुगतान कराये जाने तथा समिति कर्मचारियों को नियमित वेतन और बकाया वेतन का भी भुगतान करने की व्यवस्था किए जाने सहित पांच सूत्री मांग पूरी करने की मांग की गई। प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, महामंत्री संतोष पटेल, महेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, अमित कुमार सिंह, अमित पांडेय, प्रवीण कुमार, मुन्नीराम, राहुल, राजेश, अजय, प्रदीप, अतीमा भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed