फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Controversy over cutting of bugs sticks and sticks

मेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद, चले लाठी-डंडे

Mon, 24 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Controversy over cutting of bugs sticks and sticks
सोनभद्र। सदर कोवताली क्षेत्र के चंदुली गांव में रविवार को मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे चंदुली गांव में मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन मारपीट में शामिल कई फरार हो गए। घायल बेचूराम, उसके बेटे रामचरन, शिवचरन और राममूरत को लेकर परिजन कोतवाली में तहरीर दिए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। पुलिस ने बताया कि घायल बेचूराम के बेटे शिवकुमार की तहरीर पर चंदुली निवासी मुन्ना, शिवानंद, आशीष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से मुन्ना और शिवनाथ को भी चोटें लगी हैं। घायल मुन्ना की पुत्री प्रीती के प्रार्थना पत्र पर रामसूरत, शिवचरन, रामचंद्र और शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed