फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Control room for MLC elections to operate round-the-clock; social media to be monitored.

Sonebhadra News: एमएलसी चुनाव के लिए 24 घंटे चलेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

Tue, 29 Sep 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Control room for MLC elections to operate round-the-clock; social media to be monitored.
सोनभद्र। शिक्षक व स्नातक एलएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

एडीएम वित्त वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। निर्वाचन व्यय की निगरानी, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, कानून-व्यवस्था और मीडिया मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में निर्वाचन संबंधी सूचनाओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया। उन्हें कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित कराने, तीन पालियों में कर्मचारियों की तैनाती, शिकायतों का रजिस्टर में अंकन और संबंधित विभागों से अनुपालन रिपोर्ट प्राप्त करने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह को निर्वाचन व्यय अनुरक्षण का दायित्व सौंपा गया। उन्हें व्यय निगरानी दलों का प्रशिक्षण कराने, समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विज्ञापन दर निर्धारित कराने, प्रत्याशियों के साथ बैठक करने और निर्वाचन व्यय से संबंधित दरों की जानकारी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीएम वागीश कुमार शुक्ला को सौंपी गई। उन्हें अवैध शराब, अवैध शस्त्रों की तस्करी और गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन पर नजर रखने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
वहीं एडीएम रोहित यादव को मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का नोडल अधिकारी नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed