फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contractor in car dies after colliding with vehicle

Sonebhadra News: वाहन से टकराकर कार सवार ठेकेदार की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 23 Jan 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Contractor in car dies after colliding with vehicle
चोपन। वाराणसी-शक्तिनग मार्ग पर चोपन के प्रीतनगर में सोमवार को सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे में स्कार्पियाे सवार एक युवक घायल हुआ। उसे चोपन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया।
विज्ञापन

मूल रूप से आंबेडकरनगर जिले के रामनगर अल्लापुर निवासी अनिल वर्मा (48) ओबरा-सी परियोजना में पेटी कांट्रेक्टर के रूप में काम करते थे। वह ओबरा में ही किराए के मकान में रहते थे। सोमवार की सुबह वह स्कार्पियो से आंबेडकरनगर जा रहे थे। चोपन के प्रीतनगर के पास सुबह करीब चार बजे किसी वाहन से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में अनिल वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उनके साथ स्कार्पियो में मौजूद राहुल को भी गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारवालों को सूचना दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed