फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Consumers upset due to indiscriminate power cuts

बिजली की अंधाधुंध कटौती से उपभोक्ता परेशान

Mon, 25 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to indiscriminate power cuts
खलियारी। नगवां विकास खंड क्षेत्र में बिजली की अंधाधुंध कटौती होने से उपभोक्ता परेशान है। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति न होने के चलते भीषण गर्मी में उपभोक्तओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी आपूर्ति में उत्पन्न हो रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास नहीं कर रहे। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

बताते चले कि दूबेपुर विद्युत सब स्टेशन से सप्ताह भर से बिद्युत बेवस्था बेपटरी चल रही है। बिजली सप्लाई के दौरान बार-बार ट्रीपिंग के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है। तेज धूप व बढ़ती उमस भरी गर्मी के बजह से लोग परेशान हो गए है। वही दूसरी तरफ क्षेत्र में बिद्युत आपूर्ति बेतरतीब होने से आम जनमानस को लॉक डाऊन के दौरान घरों में रहने में काफी परेशानी हो रही है। बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने से सब्जी सूखने के कगार पर पहुंच गई है । क्योंकि किसान सब्जी की फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नगवां क्षेत्र का अधिकांश इलाका पहाड़ी होने के कारण विषैले जीव जन्तुओं के काटने का भय बना रहता है। रायपुर के ग्राम प्रधान छोटे अली, पनिकप खुर्द के प्रधान सुशील कुमार मौर्य , सुअरसोत के प्रधान लालता सिंह यादव आदि ने जिला प्रशासन का अपनी समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट करात हुए रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed