फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction of the boundary wall of BSA office has started afresh

Sonebhadra News: बीएसए कार्यालय की बाउंड्री का नए सिरे से निर्माण शुरू

Sat, 07 Jun 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Construction of the boundary wall of BSA office has started afresh
उरमौरा स्थित जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में स्थापित बीएसए कार्यालय परिसर की बाउंड्री का नए सिरे से निर्माण शुरू हो गया है। अभी तक बाउंड्री जगह-जगह से टूटी होने के कारण परिसर में छुट्टा पशुओं के घुसने और हमले का खतरा होता है। जवाहर नवोदय विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग में वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। यह भवन काफी पुराना और जर्जर है। इसकी दीवारें दरक रही हैं। ऐसे में सालों से यहां खुद की जिंदगी को खतरे में डालकर कई 20 से अधिक कर्मी काम करते हैं।
विज्ञापन

भवन के गिरने और हादसे का खतरा बना रहता है। जिसको ध्यान में रखकर इस भवन के पीछे करीब दो करोड़ की लागत से नया बीएसए कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। तय समय गुजरने के बावजूद कार्यदायी संस्था समय से भवन का निर्माण नहीं करा सकी।
विज्ञापन

काम काफी सुस्त गति से चल रहा है। इससे बरसात के पहले विभाग को नया कार्यालय मिलना मुश्किल हो गया है। चेतावनी के बाद संबंधित संस्था की ओर से नए सिरे से बाउंड्री का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाउंड्री जर्जर होने से हादसे का खतरा भी था। ऐसे में नये सिर से बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है। इससे परिसर की सुरक्षा भी मजबूत होगी। -मुकुल आनंद पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article