फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction of BSA office stopped due to lack of budget

Sonebhadra News: बजट के अभाव में बीएसए कार्यालय का निर्माण रुका

Thu, 26 Dec 2024 04:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Construction of BSA office stopped due to lack of budget
जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में कराए जा रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निर्माण कार्य बजट के अभाव में रुक गया है। दो माह से भवन का निर्माण कार्य ठप है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ जर्जर भवन में ही बीएसए कार्यालय संचालित हो रहा है। बजट मिलने में हो रही देरी की वजह से भवन का निर्माण तय समय में पूर्ण होता नहीं दिखाई दे रहा है। लंबे समय से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यालय डायट परिसर स्थित एक भवन में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

यह भवन काफी पुराना और जर्जर है। इस भवन के पीछे करीब दो करोड़ की लागत से नया बीएसए कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी को तय समय में बीएसए कार्यालय का निर्माण करते हुए हैंडओवर के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट नहीं मिलने से कार्यालय भवन का निर्माण कार्य रुक गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो अभी 90 लाख रुपये भुगतान करने के लिए शेष रह गया है। बकाया भुगतान नहीं होने से निर्माण कार्य रुका हुआ है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय का कहना है कि बजट के लिए शासन में पत्र खिला गया है। धन मिलने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed