फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Connections of Naxalites who surrendered are also associated with Sonbhadra

समर्पण करने वाले नक्सलियों के तार सोनभद्र से भी जुड़े

Thu, 11 Feb 2021 07:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Connections of Naxalites who surrendered are also associated with Sonbhadra
सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को पुलिस का दबाव पड़ने पर 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दो महिलाएं भी हैं। पूछताछ करने के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले कुछ नक्सलियों के तार सोनभद्र से भी जुड़े होने की भी पुष्टि हुई है। नक्सलियों का किन-किन लोगों से संपर्क रहा है पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है ।
विज्ञापन

जिले से सटे झारखंड और छत्तीसगढ़ में केंद्रीय फोर्स के साथ वहां की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ना शुरू कर दिया है। खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों की मानें तो बुधवार को दंतेवाड़ा में 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। समर्पण करने वालों में तीन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। ये सभी हत्या, हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अपराध में लिप्त थे। पूछताछ के दौरान समर्पण करने वाले कुछ नक्सलियों ने बताया कि पूर्व में सोनभद्र के कुछ लोगों से उनके संपर्क रहे हैं। नक्सलियों के बातों में कितनी सच्चाई है इसकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर नक्सल इलाकों के सभी थाने/पुलिस चौकियों की फोर्स अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन

जिले से सटे चारों राज्यों की सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। थाना प्रभारियों को नक्सली गतिविधियों में संलिप्त नक्सलियों (जमानत/दोषमुक्त/ सजा काटकर रिहा) हो चुके पर सतर्क दृष्टि रखते हएु उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। नक्सलियों के संपर्क में जिले का कोई व्यक्ति तो नहीं है इसकी भी जांच कराई जा रही है। - डॉ. राजीव सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed