फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen taking out padyatra clashed with police, sat on dharna

पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक, धरने पर बैठे

Mon, 12 Jul 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen taking out padyatra clashed with police, sat on dharna
देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि और खाद्य पदार्थों की महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर स्थित जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाला। कार्यालय से चंद दूरी पर तैनात फोर्स ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और वे नोकझोंक करने लगेे। पुलिस कर्मियों को धक्का देते हुए बढ़ौली चौक पहुंच कर धरने पर बैठ गए। हालांकि चौक से पुलिस ने उन्हें आगे बढने नहीं दिया। सीओ सिटी राजकुमार तिवारी ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी राजन दुबे ने कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से लगातार डीजल-पेट्रोल, गैस सिलिंडर एवं खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता त्रस्त है। डीजल के दाम में बढ़ोतरी से किसानों को कृषि कार्य में भी लागत मूल्य ज्यादा आ रहा है। कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता के समस्याओं को अनसुना कर रही है, जबकि सत्ता पाने के लिए बीजेपी ने कहा था कि सरकार आने पर महंगाई कम करेंगे। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, अरविंद सिंह, जितेंद्र पासवान, विनोद तिवारी, विमला देवी, संगीता श्रीवास्तव, उषा चौबे, रुखसाना, नागेश पाठक, बृजेश तिवारी, शत्रुंजय मिश्रा, नामवर कुशवाहा, दयाशंकर देव पाण्डेय, धीरज पांडेय, अमित चतुर्वेदी, सोनी गुप्ता, कौशलेश पाठक, शुभम शुक्ला, आकाश वर्मा, गोपाल स्वरूप पाठक, निगम मिश्रा, रामविलास पनिका, श्रवण पांडेय, राहुल सिंह पटेल, शशांक मिश्रा, शनि शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed