फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen protest for transfer of CMO

सीएमओ के तबादले के लिए कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Nov 2021 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest for transfer of CMO
राबर्ट्सगंज सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर ब्लॉक के मकरा गांव में लगातार हो रहे मौतों से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव शत्रुंजय मिश्रा के अगुवाई में सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मलेरिया निरीक्षक को बर्खास्त किए जाने और सीएमओ के स्थानांतरण करने की मांग की गई। इसके साथ ही मृतक परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग उठी।
विज्ञापन

शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि मलेरिया निरीक्षक की लापरवाही से मकरा गांव में कई लोगों की मौत हुई है। गांव में मलेरिया रोग से बचाव के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया और ना ही लोगों को बचाव के उपकरण दिए गए। इससे आज लोगों की जान जा रही है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। योजनाएं केवल कागज तक सीमित है। यदि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि बीजेपी सरकार में अधिकारी मनमानी कर रहे है। लोगो के मौत पर मौन है। जिला सचिव उषा चौबे ने कहा कि जनपद मे लगातार ऐसी घटनाओं से आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे दोषी अधिकारियों को बर्खास्त नहीं किया गया तो संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगी। युवा नेता प्रमोद पांडेय ने कहा कि मृतक परिवार को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जिला सचिव रामेश्वर यादव, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, ममता श्रीवास्तव, आकाश गौतम, चम्पा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed