फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen demonstrated against shortage of manure

खृद की किल्लत को लेकर कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against shortage of manure
सोनभद्र। जिले में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में नारेबाजी किए। इसके बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में किसानों का शोषण बदस्तूर जारी है। किसानों को इस समय खेती में यूरिया खाद की बेहद आवश्यकता है। लेकिन किसानों की समस्या से शासन प्रशासन बेखबर है। डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि से किसानों की कमर टूट गई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहां कि कठिन परिश्रम करके किसान धान की फसल लगाये है। किसानों को आज उर्वरक की आवश्यकता है जिसे प्रदेश सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है। क्या इसी प्रकार से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। वक्ताओं ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा, कमलेश ओझा, बृजेश तिवारी,सईद खां, अश्वनी कुमार त्रिपाठी,लल्लू सिंह, बृहस्पति भारती,दयाशंकर पांडे, स्वतंत्र साहनी,सेतराम केशरी, विजेन्द्र नाथ त्रिपाठी,राम प्यारे,बसन्त गोंड,मंजू देवी,जैनेन्द्र दास,कार्यालय प्रभारी सालिगराम कनौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उर्वरक की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
घोरावल। यूरिया खाद की समस्या को लेकर बुधवार को घोरावल तहसील परिसर में कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। जिला महासचिव विनोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह को सौंपा। उन्होंने खाद की हो रही कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि रदेश में यूरिया की भारी किल्लत है,जिससे किसान परेशान हैं। धान की फसल के लिए यूरिया समय पर नहीं मिली तो धान की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना निश्चित है। सहकारी समितियों में यूरिया की कमी के कारण इसकी कालाबाजारी हो रही है। यूरिया खाद की कमी के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे समय में सरकार को सहकारी समितियों एवं खुले बाजार में भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराई जानी चाहिए। यूरिया खाद की बोरी की पूरी मात्रा 50 किलो कर दी जाए। घोरावल ब्लाक के न्याय पंचायत लहास साघन सहकारी समिति सम्बन्धित समस्त गांव के उर्वरक की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इस स्थिति में न्याय पंचायत उप समिति निर्माण कर घुवास कॉलोनी में स्थापित की जाए, जिससे इर्द-गिर्द के गांव तेंदुहार लाली परसौना ढोलो मूर्तिया उभ्भा आदि गांवों के किसानों को उर्वरक आपूर्ति करना संभव होगा।इस अवसर पर राजबली पांडे, रविशंकर तिवारी, आशु पांडेय, मोहनलाल बियार, लल्लू राम पांडेय, कुमुद तिवारी, मुहम्मद हनीफ,मुहम्मद सौदागर, राहुल सिंह इत्यादि रहे।

खाद की कालाबाजारी पर लगे रोक
दुद्धी। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को कांग्रेसजनों ने क्षेत्र में यूरिया संकट व वितरण में लापरवाही व कालाबाजारी को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों को यूरिया दो - यूरिया दो के नारें भी लगाए। प्रदेश सचिव अनुसूचित विभाग के रवि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्या को सौंपा। कहा कि क्षेत्र में यूरिया संकट उत्पन्न हो गयी है। अगर धान की फसल में यूरिया ससमय नहीं मिला तो फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कहा कि सहकारी समितियों यूरिया की कमी के कारण दुकानदार यूरिया की कालाबाजारी कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। संगीता खरवार, गंभीरा प्रसाद, हृदय नारायण गोंड, रामाशंकर यादव, राम मनोहर नोरके, रवि सिंह, प्रमोद मिश्रा, विजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed