{"_id":"6dda847dc26c25ac2fc1ea28d547c178","slug":"congressmen-demonstrated-against-inflation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है लगातार महंगाई बढ़ रही है। गरीबों को दाल और प्याज नसीब नहीं हो रहा है, देश मेें अराजकता बढ़ती जा रही है। कहा कि केंद्र सरकार के कार्यप्रणाली से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। जिला महासचिव अनिल सिंह ने कहा कि वर्षा कम होने के कारण सूखा पड़ता जा रहा है।
इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। जिला उपाध्यक्ष हर प्रकाश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्रति एकड़ साढ़े सात हजार रुपये सूखा राहत राशि के रूप में दें। जीतन खरवार और सोनी गुप्ता ने कहा कि केंद्र में यूपीए की सरकार रही तो देश का विकास हो रहा था। लेकिन वर्तमान मेें केंद्र मेें भाजपा की सरकार होने से विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गई है। श्यामसुंदर उराव, सोनी गुप्ता, किर्ति द्विवेद्वी, इश्तियाक अंसारी आदि मौजूद रहे।