फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress workers burn effigy of China

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीन का फूंका पुतला

Thu, 25 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burn effigy of China
बभनी। विकास खंड क्षेत्र के नधिरा और बकरिहवां में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। चीन के मनमानी, देश के सैनिकों की बर्बरता पूर्वक हत्या, पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों में वृद्धि, महंगाई एवं कालाबाजारी के विरोध में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

राहुल प्रियंका सेना के जिला अध्यक्ष वीके मिश्रा के निर्देशानुसार म्योरपुर बभनी ब्लाक प्रभारी एवं जिला महासचिव रोशन जहां के नेतृत्व में म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष अध्यक्ष ज्ञान बल्लभ दुबे उर्फ ज्ञानू महाराज, तथा ब्लाक अध्यक्ष बभनी मंटू खांकी अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नधिरा, बकरिहवां में सरकार की कार्यप्रणाली, देश के सैनिकों की निर्ममता पूर्ण हत्या, रोज-रोज बढ़ती पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतें मंहगाई एवं कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। संतोष दुबे , रोशन खान , ज्ञानू महाराज, राऊफ खान उर्फ मिंटू खान, जिला मीडिया प्रभारी शिव नारायण तिवारी, अंकित दुबे, रवि सिंह, इन्द्र प्रताप सिंह, कृष्ण दत्त पांडेय, लल्लू सिंह खरवार इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed