{"_id":"588e0c554f1c1b2d3de8017b","slug":"congress-raised-the-issue-of-a-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने एक सीट का मुद्दा उठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने एक सीट का मुद्दा उठाया
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 29 Jan 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंती बयार की आमद के साथ ही विधानसभा चुनाव की सरगर्मी भी तेज हो गई है। चुनाव जीतने की होड़ के बीच गठबंधन की बयार तमाम नेताओं के चुनाव लड़ने की उम्मीदों पर पानी फेर दे रही है। ऐसी ही मायूसी उन नेताओं में है जो कांग्रेस और सपा के बीच हुए चुनावी गठबंधन के नाते चुनाव लड़ने से वंचित रह गए हैं। जिले की चार में से तीन सीट पर सपा प्रत्याशी घोषित होने से कांग्रेसी सकते में हैं। चिंतित हैं कि उनके खाते में क्या एक भी सीट न आएगी। इस एक सीट की मुहिम गठबंधन धर्म पर भारी पड़ सकती है।
दरअसल 27 साल यूपी बेहाल का नारा देकर सपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने वाली कांग्रेस अब सपा से ही गठबंधन कर चुकी है। राहुल गांधी की खाट सभा और कांग्रेस के रणनीतिकार अब 27 साल का नारा भूूल चुके हैं और कार्यकर्ताओं से भी ऐसी ही उम्मीद लगा बैठे हैं। लेकिन सीटों के हुए बटवारे के बाद तस्वीर कुछ दूसरी ही है। सोनभद्र में चार सीटें राबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल और ओबरा हैं। इसमें सपा ने राबर्ट्सगंज और घोरावल में अपने दोनों वर्तमान विधायकों अविनाश कुशवाहा व रमेश चंद्र दूबे के साथ ओबरा से रवि सिंह गोड़ को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दुद्धी सीट पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। कांग्रेसी इस बात को लेकर सकते में हैं कि कहीं वह सीट भी सपा के खाते में न चली जाए। इसी लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कम से कम एक सीट तो दिये जाने को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है।