{"_id":"682b236a319ced4c460b5349","slug":"congress-delegation-reached-the-collectorate-submitted-a-memorandum-to-the-adm-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने कलेक्ट्रेट पहुंचा, एडीएम को सौंपा ज्ञापन, फ्लाईओवर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने कलेक्ट्रेट पहुंचा, एडीएम को सौंपा ज्ञापन, फ्लाईओवर की मांग
Mon, 19 May 2025 06:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 19 May 2025 06:58 PM IST
सार
रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम लगने की शिकायत के बाद फ्लाइओवर और अंडरपास की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और एडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन
समस्याओं का ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग और पीथा-पुसौली रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार लग रहे जाम से परेशान आमजन की समस्या को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे 'आशु' के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम रमेश चंद को सौंपा। ज्ञापन में दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण की मांग की गई।
विज्ञापन
आशु दुबे ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग रामगढ़, नगवा, खलियारी होते हुए बिहार तक जाता है। इसी मार्ग से चंदौली की ओर भी बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन 50 से 60 मालगाड़ियों और आठ से अधिक पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
परिणामस्वरूप फाटक दिनभर कई बार बंद रहता है और लंबा जाम लग जाता है। जाम के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। पीथा-पुसौली मार्ग पर लोग रेलवे लाइन को पैदल पार करने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
आशु दुबे ने बताया कि पीथा-पुसौली मार्ग पर अंडरपास निर्माण को लेकर पूर्व में सांसद छोटेलाल खरवार को भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इन गंभीर समस्याओं के बावजूद जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं।
रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के आसपास भारी अतिक्रमण भी फैला हुआ है, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता और सोशल आउटरीच डिपार्टमेंट के जिलाध्यक्ष सुशील राव भी मौजूद रहे।