फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congratulations on the birth anniversary of Lord Sri Rama sung-Zohar

प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर गाए बधाई-सोहर

Fri, 15 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 15 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Congratulations on the birth anniversary of Lord Sri Rama sung-Zohar
दुद्धी में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़
 जिले भर में शुक्रवार को चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर बारह बजते ही प्रभु श्री राम का जन्म हुआ और घंटा, घड़ियाल, शंख बजने लगे। भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशिल्या हितकारी... से समूचा जन्मोत्सव स्थल गुंजायमान हो गया। महिलाओं ने सोहर और बधाई गीत गाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे भी लगाए गए। इसके अलावा प्रभु श्री राम की झांकी भी निकाली गई।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज पुराने अस्पताल के सामने स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं की टोली ने सोहर और बधाई गाकर खुशी का इजहार किया। प्रभु की आरती लेकर भक्तों ने दर्शन किया। वहीं राबर्ट्सगंज नई बस्ती स्थित मानस मंदिर पर भी प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके अलावा प्रभु श्री राम की झांकी भी निकाली गई। इस दौरान समूचा नगर जय श्री राम के जयकारे से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज विजयगढ़ बाटिका के सामने श्री राम मंदिर से झांकी निकाली गई। रेणुकूट प्रतिनिधि के मुताबिक हिण्डाल्को मनोरंजनालय में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और हिण्डाल्को के संस्थापक घनश्याम दास बिड़ला का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। हिण्डाल्को के मुखिया एसएन जाजू ने भगवान श्री राम एवं हिण्डाल्को के संस्थापक बिड़ला के चित्रों पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जैसे भगवान श्री राम मर्यादा के पर्याय हैं, वैसे ही घनश्याम दास बिड़ला भारत के औद्योगिक क्रांति के पुरोधा थे। मौसमी चक्रवर्ती ने मधुर रामधुनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में दुलीचंद काबरा, सतीश आनंद, सुबोध गौतम, वीएन ठाकुर ने श्री राम एवं घनश्याम दास बिड़ला को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संचालन मनोरंजनालय के केबीएल श्रीवास्तव और एसके ब्रह्मचारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। चोपन, बभनी, म्योरपुर, ओबरा, शाहगंज, केकराही, खलियारी, रामगढ़, करमा, सलखन, चुर्क, मधुपुर, घोरावल, विण्ढमगंज, कोन, दुद्धी, अमवार, महुली क्षेत्रों में भी श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed