फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Confidence of disposal of problems

समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा

Sun, 22 Apr 2018 11:25 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sun, 22 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Confidence of disposal of problems
रजमिलान गांव में लगे जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते सांसद छोटेलाल खरवार। - फोटो : सोनभद्र
ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत रजमिलान में शनिवार की रात जनचौपाल का आयोजन किया गया। सांसद छोटे लाल खरवार ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया।   सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गम्भीरता से लिया तथा इसके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।  
विज्ञापन


सांसद ने केंद्र सरकार से चलाई जा रही प्रमुख योजना सौभाग्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, सुरक्षा बीमा योजना, राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा केंद्र और राज्य सरका गांव के चहुंमुखी विकास के लिये ग्राम पंचायतों में इन योजनाओं के तहत सुविधाएं दे रही हैं।
विज्ञापन


जिसमें सौभाग्य योजना के तहत हर घर को बिजली व गरीब परिवारों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे है। उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्यान्न के तहत सस्ते दर पर ग्रामीण परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो पिछली सरकारें कभी नहीं की। कहा कि सरकारी योजनाआें का लाभ्ा उन्हें मिलता रहेगा।  सांसद ने ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। इस मौके पर श्यामनारायन सिंह,श्यामकार्तिक दुबे, सतेंद्र सिंह, प्रधान संगीता देवी, अखिलेश दुबे, डा. जगन्नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed