{"_id":"60d721778ebc3ecbfb228b9b","slug":"complete-the-work-of-drinking-water-projects-by-increasing-human-resources-sonbhadra-news-vns5969710154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव संसाधन बढ़ाकर पूर्ण कराएं पेयजल परियोजनाओं का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव संसाधन बढ़ाकर पूर्ण कराएं पेयजल परियोजनाओं का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने राज्य पेयजल मिशन-नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा शनिवार को की। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मानव संसाधन को बढ़ाकर काम पूरा कराएं। किसी भी विभाग को काम करने में अगर दिक्कत हो तो वह सीधा एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे से संपर्क करें। नियमित रूप से कार्य को जारी रखें। अधिकारी कार्यों की समीक्षा करते भी रहें और मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। कहा कि हर घर नल-हर घर जल योजना के कार्यों को युद्ध स्तर पर लगकर पूरा कराएं। किसी भी हाल में कार्य में लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। राज्य पेयजल मिशन-नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े मुख्य विभाग जल निगम व लघु सिंचाई के इंजीनियर पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए अन्य विभागों के जल संसाधन संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें। टाइम लाइन से काम को पूरा कराने के लिए तत्पर रहें। समीक्षा बैठक में एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति आशुतोष दुबे ने बिंदुवार तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए शासन की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। कहा कि बिना देर किए समयबद्ध तरीके से पेयजल की योजनाओें को पूरा कराया जाना है। संबंधित कार्यदायी संस्थाएं रुचि लेकर पेयजल के कार्यों को गुणवत्ता व मानक के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करें। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीएफओ संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।