फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Complaints regarding the slow pace and substandard construction of the Kon-Telgudwa road.

Sonebhadra News: कोन-तेलगुड़वा मार्ग की धीमी गति और घटिया निर्माण की शिकायत

Sun, 03 May 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Complaints regarding the slow pace and substandard construction of the Kon-Telgudwa road.
कोन। क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने शनिवार को निर्माणाधीन कोन-तेलगुडवा-विंढमगंज संपर्क मार्ग का घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए संपूर्ण समाधान दिवस ओबरा में डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये अधिवक्ताओं ने सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराए जाने और धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाए जाने की अपील की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता विनय कुमार कनौजिया, प्रभाष पांडेय, रमेश मिश्रा, प्रियरंजन मिश्रा, संपूर्णानंद गुप्ता, भास्कर दुबे, अजीत कुमार, राधेश्याम आदि अधिवक्ताओं का कहना है कि पिछले एक वर्ष से उक्त सड़क पर सोलंग डालकर छोड़ दिया गया है। पिच को उखड़ने लगे। आरोप है कि पुरानी पिच उखाड़े बिना ही सोलंग बिछा दिया गया है, इससे चलने में राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को फटकार लगाते हुए मानक के अनुसार तय समय में गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण कराने को कहा है। कोन ब्लॉक क्षेत्र के करीब दो लाख की आबादी को जिला मुख्यालय जाने आने का एक मात्र कोन-तेलगुड़वा मार्ग है, जो लगभग 12 वर्षों से गड्ढायुक्त था। लोक निर्माण विभाग की तरफ से पिछले वर्ष से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed