फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   company supervisor died in road accident on NCL Bina Project mine road in sonbhadra

यूपी: एनसीएल के बीना परियोजना खदान मार्ग पर हादसा, कंपनी सुपरवाइजर की मौत

Tue, 11 Jan 2022 12:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 Jan 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
company supervisor died in road accident on NCL Bina Project mine road in sonbhadra
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एनसीएल की बीना कोयला परियोजना खदान मार्ग पर सोमवार की रात मुख्य बैरियर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक कंपनी सुपरवाइजर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गई। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान कर बीना चौकी पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन


मूल रूप से गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के गुलाल सराय निवासी सन्नी सिंह(32) पुत्र सूरज सिंह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का काम देखता था। वह यहां बीना कॉलोनी में रहता था। देर रात बाइक से खदान क्षेत्र में स्थित आरपीएल कंपनी के कैंप से बैरियर मार्ग होकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


घंटों बाद कुछ लोगों ने देखा तब दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की मृतक के जेब से कुछ कोयला ट्रकों की चालान पर्ची मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के आधार पर मृतक को कंपनी का सुपरवाइजर बताया गया। घटना कैसे हुई कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। बीना के चौकी प्रभारी अश्वनी राय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है।

एनसीएल बीना परियोजना खदान मार्ग पर बीते तीन चार दिनों से अत्यधिक कोयला ट्रकों के खड़ा होने से बीना बैरियर मार्ग से मुख्य मार्ग तक जाम की स्थिति बनी हुई है। इस घटना को इसी जाम से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed