{"_id":"5fcf60198ebc3ecfa21490fb","slug":"community-toilet-wall-collapses-in-barwakhand-sonbhadra-news-vns562254051","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाखांड़ में सामुदायिक शौचालय की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाखांड़ में सामुदायिक शौचालय की दीवार ढही
विज्ञापन
कोन। बरवाखांड़ ग्राम पंचायत के रगरम टोला में सामुदायिक शौचालय के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। शिकायत करने पर अफसर भी मनमानी रिपोर्ट लगाकर मामले को ठंडा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसका नतीजा रहा कि घटिया सामग्री से निर्माण के नाते दीवार भरभरा कर गिर गई। घटिया निर्माण की आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने वाले के खिलाफ गांव के प्रधान ने कोन थाने में शिकायत की तो मामला खुलकर सामने आया।
कोन ब्लॉक के बरवाखाड़ ग्राम पंचायत के रगरम टोला में पंचायत राज विभाग की ओर से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है। निर्माण शुरू होने के दौरान ही गांव के रंजन कुमार ने डीएम, बीडीओ व आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की कि निर्माण की घटिया सामग्री लगाई जा रही है। उसकी जांच प्रभारी एडीओ पंचायत सुनील पाल ने की और रिपोर्ट दे दी कि शिकायतकर्ता की शिकायत असत्य और निराधार है। इसके बाद भी मानक के विपरीत कार्य चलता रहा। नतीजा ये हुआ कि सामुदायिक शौचालय की दीवार पहले फट गई और फिर भरभरा कर गिर गई। ग्राम प्रधान ने शिकायत करने वाले रंजन के खिलाफ तहरीर दे दी कि वह झूठी शिकायत कर काम रोकवाना चाहता है। जबकि शिकायतकर्ता रंजन का कहना है कि उसने घटिया निर्माण की शिकायत की है। उसने मौके पर जाकर कभी काम में बाधा उत्पन्न नहीं की है। उसे फर्जी तहरीर देकर परेशान किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ ने फोन कर कहा था कि निर्माणाधीन शौचालय पर शिकायतकर्ता कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है। लिहाजा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लेकिन जब वे मौके पर गए तो देखा कि जहां शौचालय का निर्माण हो रहा है वह जमीन दलदल है। इसलिए दीवार भरभरा कर गिर गई है। बीम भी लपक गया है। शिकायतकर्ता के खिलाफ तहरीर मिली है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता को समझाया गया है कि जो भी शिकायत करनी हो ब्लॉक पर जाकर करें। उधर प्रभारी एडीओ पंचायत सुनील पाल का कहना है कि प्रधान को निर्देश दिया गया है कि बीम व दीवार को तोड़कर फिर से निर्माण कराया जाए।