फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   coming home from Mumbai dies after falling from train

Sonebhadra News: मुंबई से घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Mon, 29 Jul 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
coming home from Mumbai dies after falling from train
मुंबई से अपने घर सुकृत के लिए चले युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। ट्रेन में भीड़ होने की वजह से वह गेट पर बैठकर सफर कर रहा था। शव लाने के लिए परिजन मुंबई रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत गांव निवासी मुहम्मद शाहिल (22) पुत्र दिल मोहम्मद पिछले वर्ष घर से कमाने मुंबई गया था। करीब एक वर्ष बाद अपने घर सुकृत आने के लिए शनिवार की देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचा। रविवार की भोर में ट्रेन के जनरल डिब्बे में सवार हुआ।
विज्ञापन

अधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर शाहिल सफर कर रहा था। उसी दौरान उसे झपकी आ गई। मुंबई से कुछ ही दूर पहुंचने पर ट्रेन से वह नीचे गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आधार कार्ड के माध्यम से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने उसके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। पूर्व जिपं सदस्य राजकुमार यादव, अधिवक्ता रामकुमार वर्मा, सरदार परमेश्वर सिंह, सियाराम यादव आदि ने शाहिल के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed