फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cold started increasing, purchase of warm clothes increased

Sonebhadra News: बढ़ने लगी ठंड, तेज हुई गर्म कपड़ों की खरीदारी

Sun, 17 Nov 2024 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cold started increasing, purchase of warm clothes increased
सोनभद्र। सोनांचल में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। इससे अब बाजार में सजे गर्म कपड़ों की दुकानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में दुकानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हुए लोगों को देखा गया। रजाई-गद्दे की भराई कराने में भी लोग जुट गए हैं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के मेन मार्केट स्थित दुकानों में ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े मंगा लिए गए हैं। दुकानदार नरेंद्र गर्ग, संदीप जैन ने बताया कि शादी विवाह का सीजन भी शुरू हो गया है। ठंड के दस्तक देने के लोग शादी विवाह के लिए भी गर्म कपड़ों की खरीदारी करने लगे हैं। लोग जैकेट, जर्सी, शॉल आदि गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही रजाई व गद्दे भी खरीदे जा रहे हैं। मांग को देखते हुए दुकानदार नए फैशन के गर्म कपड़े दुकानों पर मंगा रहे हैं। महिलाएं अपने व बच्चों के लिए भी कपड़ों का इंतजाम करने में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि इस बार गर्म कपड़ों के दाम में कोई अंतर नहीं है। पुराने रेट पर ही ग्राहकों को कपड़े बेचे जा रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के स्वेटर 500 से दो हजार रुपये में और जैकेट एक हजार से लेकर तीन हजार में बिक रहे हैं।
विज्ञापन

---

रजाई-गद्दे की भराई ने पकड़ी तेजी

रॉबर्ट्सगंज नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सड़क के किनारे रजाई गद्दे की भराई का काम भी शुरू हो गया है। लोगों ने रजाई-गद्दा खरीदना शुरू कर दिया है। कुछ लोग रजाई-गद्दा ऑर्डर देकर बनवा रहे हैं। दुकानदार शमीम, अनीश ने बताया कि एक रजाई में कम से कम चार से पांच किलो रुई की आवश्यकता होती है। बाजार में अलग-अलग दाम में रुई उपलब्ध है। 800 रुपये से रजाई की कीमत शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed