फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal workers learned disaster management tips

कोल कर्मियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

Tue, 09 Feb 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Coal workers learned disaster management tips
शक्तिनगर। ऊर्जांचल के कोयला कामगारों को एनडीआरएफ टीम ने आपदा प्रबंधन के गुरों से परिचित कराया। टीम के सदस्यों ने इस दौरान प्राथमिक उपचार, निवारक प्रतिक्रिया, जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों से अवगत कराया।
विज्ञापन

भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में कर्मियों की सुरक्षा एवं निवारक प्रक्रिया तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए एनडीआरएफ वाराणसी की चार सदस्यीय टीम ने अमलोरी खदान में खनन, उत्खनन एवं सुरक्षा विभाग के कर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन एवं निवारक प्रतिक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ़ की टीम ने दुर्घटना की स्थिति से सफलतापूर्वक निपटने के कौशल को ड्रिल के माध्यम से जानकारी दी। दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा के समय उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों एवं तकनीकों की जानकारी के साथ ही कर्मियों को फर्स्ट एड के तरीकों से भी अवगत कराया। ज्ञात हो, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) प्रकृतिक आपदा या बड़ी दुर्घटनाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तथा दुर्घटना की आशंका की स्थिति में निवारक प्रतिक्रिया के लिए गठित विशेष भारतीय बल है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अमलोरी के खान प्रबंधक, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी, कोलियरी इंजीनियर (उत्खनन), क्षेत्रीय प्रशिक्षण अधिकारी के साथ ही खनन एवं उत्खनन विभाग के 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed