फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal stock improved after supply from rail rake

रैल रैक से आपूर्ति के बाद सुधरा कोयले का स्टॉक

Tue, 19 Oct 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Coal stock improved after supply from rail rake
उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम की सबसे बड़ी अनपरा परियोजना को एक दिन में 35598 एमटी कोयले की आपूर्ति हुई है। रेल रैक से कोयला आपूर्ति शुरू होने के बाद स्थिति में सुधार की गुंजाइश जगी है। हालांकि अब भी परियोजना में कोयले के स्टॉक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

2630 मेगावाट क्षमता वाली अनपरा परियोजना को प्रतिदिन 40 हजार एमटी कोयले की आवश्यकता होती है। पिछले दिनों परियोजना में कोयले का स्टॉक 50 हजार एमटी से भी कम हो गया था। इससे परियोजना के साथ उत्पादन निगम प्रबंधन भी सकते में था। उत्पादन निगम के एमडी के निर्देशन में अनपरा के सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने लगातार एनसीएल प्रबंधन व रेलवे प्रशासन के साथ कई दौर की बैठक की। तब जाकर दो रेल रैक कोयले की आपूर्ति पर सहमति बन पाई। रविवार को परियोजना को जहां 40239 एमटी कोयला प्राप्त हुआ, वहीं सोमवार को भी 35 हजार एमटी से अधिक कोयले की आपूर्ति की गई। कोयला संकट के कारण इस समय जहां इकाइयों का लोड कम किया गया है, वहीं बिजली की मांग में कमी के कारण थर्मल बैकिंग भी कराई जा रही है। इससे कोयले की खपत कम होने से परियोजना के स्टॉक में थोड़ा सुधार देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह परियोजना में कोयले का स्टॉक 67719 एमटी रहा।
विज्ञापन

रेल व एमजीआर रैक की स्थिति::
रेल रैक 59 वैगन 3800 एमटी कोयले का परिवहन
एमजीआर रैक 35 वैगन 2200 एमटी कोयले का परिवहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed