फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal - Electricity Project joint patrolling in the area will be

कोल-विद्युत परियोजना क्षेत्र में होगी साझा गश्त

Sat, 28 Feb 2015 11:29 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sat, 28 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Coal - Electricity Project joint patrolling in the area will be
एनटीपीसी सिंगरौली के शक्तिनगर स्थित अतिथि गृह में शनिवार की दोपहर बैठक कर कबाड़ चोरों पर प्रभावी अंकुश की रणनीति बनाई गई। इसमें सोनभद्र और सिंगरौली के पुलिस अधिकारियों के साथ ही कोल एवं पावर परियोजनाओं के सुरक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 इस दौरान परियोजनाओं के सुरक्षाकर्मियों के साथ उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों की पुलिस की ओर से साझा पेट्रोलिंग की बात तो तय की ही गई,
विज्ञापन


एक दूसरे क्षेत्र के वांटेड अपराधियों की अपने-अपने क्षेत्र में मौजूदगी को लेकर सतर्कता बरतने और इससे जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान पर सहमति जताई गई।

 निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण जगहों पर सीसी टीवी कैमरे स्थापित करने का भी निर्णय     लिया गया।  क्षेत्राधिकारी पिपरी सितांशु यादव, मोरवा राजेंद्र गोस्वामी और बैढ़न क्षेत्राधिकारी सीके पांडेय की मौजूदगी में तय किया गया कोल एवं विद्युत परियोजना क्षेत्रों में कबाड़ चोरों तथा अपराधियों की धर पकड़ के लिए साझा पेट्रोलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलिंग कब और किन-किन एरिया में होगी, इसका निर्णय, कुछ देर पहले ही लिया जाएगा। खदान क्षेत्र में काम करने वाले नियमित कार्मिक के साथ सभी संविदा कर्मियों के चरित्र का सत्यापन कराया जाएगा और कार्य पर जाने के दौरान आई कार्ड ले जाने की अनिवार्यता रहेगी।

इस दौरान सोनभद्र और सिंगरौली के क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र के वांटेड अपराधियों की सूची एक दूसरे को सौंपी। कहा कि सूची के अनुसार अपने क्षेत्र में इनकी मौजूदगी की संभावनाओं को लेकर चौकस रहेंगे।


 किसी भी अपराधी के बारे में कोई सूचना मिलती है, तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित थाने को दी जाएगी। अपराधियों पर नजर रखने के लिए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की भी मदद ली जाएगी।

इस मौके पर शक्तिनगर एसओ जगदीश यादव, अनपरा एसओ शोभनाथ यादव, एनटीपीसी और एनसीएल के सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed