फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal crisis in power houses, three units of the corporation closed

बिजली घरों में कोयला संकट, निगम की तीन इकाइयां बंद

Mon, 04 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Coal crisis in power houses, three units of the corporation closed
आखिर वही हुआ जिसका अंदेशा था। कोयले के अभाव में हरदुआगंज की एक व पारीछा विद्युत गृह की दो इकाइयों को बंद करना पड़ा। वहीं कोयले के निरंतर कम होते स्टॉक को देखते हुए अनपरा ए को कम लोड पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

तापीय बिजली घरों के समक्ष कोयले की किल्लत गंभीर चुनौती बनकर खड़ी है। खदानों के मुहाने पर स्थित बिजली घर तो किसी प्रकार अभी बागडोर थामे है, मगर सुदूर स्थित इकाइयां कोयले के अभाव में बंद होने लगी हैं। कोयले के अभाव में हरदुआगंज डी की 250 मेगावाट की नौवीं इकाई बंद हो गई है। इसी क्रम में पारीछा बी की 210 मेगावाट की चौथी व पारीछा सी की 250 मेगावाट की पांचवीं इकाई को बंद करना पड़ा। इसके साथ ही उत्पादनरत इकाइयों को भी 60 फीसदी लोड पर ही संचालित किया जा रहा है। खदानों के समीप स्थित परियोजनाओं में भी कोयले के स्टॉक की स्थिति गंभीर है। कोल परियोजनाओं से कोयले की आपूर्ति कम होने के कारण दिन-प्रतिदिन स्टॉक कम हो रहा है। इसे देखते हुए अनपरा परियोजना प्रबंधन द्वारा अनपरा ए की 210-210 मेगावाट क्षमता वाली तीनों इकाइयों से 40-40 मेगावाट विद्युत उत्पादन कम किया गया है। इससे प्रदेश को प्रतिदिन 2.88 मिलियन यूनिट बिजली का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर जल्द स्थिति में बदलाव नहीं हुआ तो अनपरा में भी इकाइयों का संचालन बाधित हो सकता है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए उत्पादन निगम के एमडी के सोमवार को एनसीएल के सीएमडी से वार्ता का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

16 हजार टन कोयले की नहीं हो रही आपूर्ति
अनपरा परियोजना के एक्सईएन कोल ट्रांसपोर्ट डिविजन अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में रेल रैक से कोयले की आपूर्ति नहीं होने से परियोजना को सामान्य दिनों के सापेक्ष 16 हजार टन कोयले की कम आपूर्ति हो पा रही है। इससे स्टॉक लगातार कम होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर व्याप्त है कोयला संकट
इस समय राष्ट्रीय स्तर पर कोयला संकट व्याप्त है। इसलिए बिजली घरों को कोयले की आपूर्ति के निर्धारण के लिए केंद्र स्तर पर कोयला, बिजली व रेलवे मंत्रालय के साथ केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम भुगतान के आधार पर कोयले की आपूर्ति का निर्धारण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed