फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CMS of the district hospital resigned

Sonebhadra News: जिला अस्पताल के सीएमएस ने दिया इस्तीफा

Tue, 19 Mar 2024 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
CMS of the district hospital resigned
जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. डीके सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे एडी स्वास्थ्य सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भेजा है। लगातार जूनियर रेजिडेंट व अन्य डॉक्टरों के छोड़ने के बाद अब सीएमएस के इस्तीफे को लेकर खूब चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय अब मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित है। यहां सीएमएस का दायित्व डॉ. डीके सिंह निभा रहे थे। एक सप्ताह पूर्व उन्हाेंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा एडी स्वास्थ्य के साथ ही अन्य अधिकारियों को भेजा है। इसके लिए उन्होंने निजी कारण बताया है। हालांकि वे चिकित्सक के पद पर कार्य करते रहेंगे। उनके इस्तीफे की खबर बाहर आने के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चाओं की मानें तो सीएमएस को तवज्जो न दिए जाने, महत्वपूर्ण मामलों की भी सूचना उन्हें न देने के साथ ही वरिष्ठता क्रम में न होने के बावजूद कुछ डॉक्टरों का सीएमएस पद के लिए जाेर आजमाइश वजह बनी है। अभी तक विभाग ने सीएमएस पद पर किसी की तैनाती नहीं की है। कोविड के एल-2 अस्पताल के सीएमएस रहे डॉ. बी सागर को यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed