फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CMO office will be surrounded if appointment letter is not received in three days

तीन दिन में नियुक्ति पत्र न मिला तो घेरेंगे सीएमओ कार्यालय

Mon, 06 Sep 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
CMO office will be surrounded if appointment letter is not received in three days
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कोविड संविदा कर्मचारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सेवा विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर्मचारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि मांगें पूरी होने तक वह आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों का कहना था कि कोविड के संकट काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर उन्होंने पूरी निष्ठा से ड्यूटी की। उनके प्रयासों की बदौलत जिले में कोविड के नियंत्रण में मदद मिली। अब स्थिति सामान्य होने पर उनकी सेवाएं खत्म किया जाना संवेदनहीनता को दर्शाता है। सीएमओ और जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने मनमाने तरीके से यह निर्णय लिया है, जबकि मिशन निदेशक के पत्र में स्पष्ट लिखा है कि कर्मचारियों को उसी स्थान पर आगे भी रखा जाए। कहा कि अगर तीन दिनों में नियुक्ति पत्र फिर से जारी नहीं किया गया तो वह सीएमओ कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में विकास गोस्वामी, अध्यक्ष मनदीप कुमार, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, उमेश गुप्ता, मनीषा रानी, शीला पाल, मनीष, कांति पाल, रेनू, गायत्री यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed