सीएम योगी का वादा: इस जिले के हर गांव में 2022 तक पहुंचेगा साफ पानी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हाइडिल मैदान में भाजपा की जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 514 करोड़ की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से प्रदेश का सबसे समृद्ध जिला होने के बाद भी सोनभद्र के वर्षों तक बदहाल रहने के लिए मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साढ़े चार वर्ष में आए बदलावों को गिनाते हुए भविष्य के सुनहरे सपने भी दिखाए।
उन्होंने कहा कि कहा कि आजादी के बाद की सरकारों ने यहां की जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा। वर्ष 2017 से पहले यहां अराजकता थी। खनन माफिया, भू माफिया लोगों का शोषण करते थे। माताएं-बहनें शुद्ध पानी के लिए तरसती थीं। जो जिला पूरे प्रदेश को ऊर्जा देता था, वह खुद अंधेरे में रहता था। आज हर घर को बिजली भी मिल रही है और हर घर जल योजना के माध्यम से गांव-गांव में पेयजल भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
हर गरीब को आवास दिया गया तो शौचालय से भी जोड़ा गया। उन्होंने मार्च 2022 तक हर घर को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का वादा करते हुए यह दावा भी किया कि इस योजना के तहत मिलने वाला पानी किसी भी बोतलबंद पानी से ज्यादा शुद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब डबल इंजन की सरकार से संभव हुआ है। जब एक पार्टी और एक विचारधारा की सरकार मिलकर डबल इंजन के साथ काम करती है तो विकास की कई गुना सौगात भी लाती है। जल्द ही यहां का एयरपोर्ट भी शुरू होगा।
लखनऊ, दिल्ली की जिस यात्रा में घंटों लगते थे, वह बस चंद घंटे में पूरी होगी। एयरपोर्ट से जिले के विकास की नई उड़ान होगी। हम जनता का विश्वास लेने आए हैं। दोनों हाथ उठाकर अपना आशीर्वाद दीजिए।