फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   cm

सीएम की हनक: घर-घर का चक्कर काट रहे कर्मचारी

Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
cm
घोरावल। मुख्यमंत्री के आगमन की से पूरा जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है।रविवार से जनपद के आला अधिकारियों के आने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को लगातार चौथे दिन भी विभाग, बिजली विभाग, विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम उभ्भा पहुंची और अपने अपने विभागों से जुड़े कार्यों में जुट गई। डीपीआरओ आरके भारती के नेतृत्व में एडीपीआरओ रामउदय यादव, एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह, डीपीसी सत्यप्रकाश दीक्षित, ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार, गजेंद्र मोहन पांडे, वरिष्ठ लिपिक सैफुल्लाह की टीम गांव में आवास निर्माण, शौचालय निर्माण, साफ सफाई इत्यादि के कार्यों में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एडीपीआरओ रामउदय यादव ने बताया कि बुधवार को करीब 350 सफाई कर्मियों को विभिन्न कामों में लगाया गया है। इन सफाई कर्मियों द्वारा गांव की सड़कों, गलियों, सीएम के कार्यक्रम स्थल, पुलिस चौकी स्थल, प्राथमिक विद्यालय इत्यादि की सफाई कर पूरे गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा रहा है।उभ्भा में 164 शौचालयों का निर्माण कार्य बुधवार को पूरा हो गया। वहीं करीब सौ आवासों में अधिकांश की नींव पड़ चुकी है और आवास निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय के नेतृत्व में एबीआरसी अशोक त्रिपाठी, एनपीआरसी अवधेश कुमार इत्यादि की टीम प्राथमिक विद्यालय उभ्भा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगी हुई है। विद्यालय के भवन, बाउंड्रीवाल व विभिन्न कक्षों की आकर्षक पेंटिंग हो चुकी है। बुधवार को विद्यालय में पानी, साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को ठीक किया गया। प्राथमिक विद्यालय उभ्भा परिसर में पंचायत विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए दो शौचालय, दो मूत्रालय और इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो गया है। बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक अपने अपने विभागों से सम्बंधित कार्यों को पूरा करने के लिए जी- जान से लगे हुए हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उभ्भा गांव का विद्युतीकरण किया जा रहा है। इसके लिए दो दर्जन विद्युत खंभे गाड़े जा रहे हैं। आपूर्ति विभाग के कर्मचारी व अधिकारी गांव घर घर जाकर में राशन व मिट्टी तेल वितरण के साथ राशन कार्ड की उपलब्धता की जानकारी ले रहे हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर व कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर निर्माण कार्य समेत अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड पर जरूरी निर्माण कार्य करीब करीब पूरा हो गया है। वहीं राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी भी गांव के जमीन सम्बंधित आंकड़ों को दुरुस्त करने के साथ मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

घोरावल। उभ्भा गांव में तेजी के साथ चल रहे विकास कार्यों को देखकर यहां के ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं। पिछले चार दिनों से सुबह नौ बजते ही यहां सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों का आना प्रारंभ हो जाता है। खास तौर से पंचायत विभाग, बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग के सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारी दिन भर गांव में डटे रहते हैं और और तेजी के साथ उभ्भा गांव में आवास, शौचालय, बिजली, राशन, पेयजल इत्याद िकी व्यवस्थाओं में लगे रहते हैं।विकास कार्यों को पूरा करने के लिए दिन भर अधिकारियों व कर्मचारियों का गांव में मेला सा लगा रहता है।पूर्व ग्राम प्रधान बहादुर सिंह गोंड़, रामप्यारे गोंड़, शोभा गोंड़, रामबली इत्यादि का कहना है कि उनके समाज के 11 लोगों की हत्या का दु:ख उन्हें जीवन भर रहेगा।लेकिन शासन द्वारा गांव की सुधि लेकर जिस प्रकार तेजी से विकास के काम कराए जा रहे हैं, उससे उन लोगों को काफी संतोष है।यह गांव आजादी के बाद से ही बेहद पिछड़ा हुआ था,लेकिन अब यहां प्रत्येक परिवार के पास अपना पक्का आवास,शौचालय होगा।इसके अलावा बिजली, पेयजल इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।इसके साथ ही गांव में अन्य कई विकास के कार्य आगामी दिनों में किया जाएगा।इन सभी कार्यों से गांव की तस्वीर बदल जाएगी और उभ्भा गांव भी विकास के मजबूत पायदान पर खड़ा नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed