फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cloudy all day, cold will increase further

पूरे दिन छाये रहे बादल, अभी और बढ़ेगी ठंड

Tue, 15 Dec 2020 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Cloudy all day, cold will increase further
सोनभद्र। जिले में मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। यही नहीं, अगले कुछ दिनों के अंदर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट भी हो सकती है। इससे ठंड व गलन और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ 17 दिसंबर तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी व कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना जता रहे हैं। मंगलवार को ठंड के कारण घरों से लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढंके रहे। जिले में अभी फसलों की मड़ाई का काम काफी बाकी है। किसान खेतों की बुआई में लगे हुए हैं। मड़ाई का भी काम शुरू हो गया है लेकिन अभी धान की फसल भी खलिहान में पड़ी हुई है। इससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ विनीत कुमार का कहना है कि 17 दिसंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश व हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क व ठंडी हवा के कारण यह स्थिति बनी हुई है। इसके चलते आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी हो सकती है। इससे ठंड के साथ गलन भी बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed