फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Clashes in old enmity, seven arrested

पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े, सात गिरफ्तार

Mon, 24 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Clashes in old enmity, seven arrested
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान तीन जगहों पर मारपीट हुई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पकड़े गए सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फोर्स पहुंच गई। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले भागने लगे। हालांकि पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। वहीं दो अन्य जगहों पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को धर दबोचा। इस संबंध में कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि मारपीट के आरोप में पकड़े गए लखनपुरवा गांव निवासी दिलीप पटेल, इंद्रेश, बसुंधरी गांव निवासी सुरेंद्र नाथ, बाबूलाल, संतोष, मड़रा गांव निवासी अनिल और ऐलाही गांव निवासी अमित पटेल का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed