फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Clarification from three personnel including CHC superintendent

सीएचसी अधीक्षक सहित तीन कर्मियों से स्पष्टीकरण

Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clarification from three personnel including CHC superintendent
सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने मंगलवार की दोपहर में सीएचसी घोरावल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएचसी अधीक्षक, लैब टेक्नीशियन सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। तीनों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं चिकित्साधीक्षक को सीएचसी पर रात में ठहरने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ दोपहर में सीएचसी घोरावल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव सहित कई खामियां देखने को मिलीं। मरीजों को ले जाने के लिए रखे गए स्ट्रेचर पर चादर नहीं लगाई गई थी। व्हीलचेयर भी गंदा व जर्जर स्थिति में था। मरीजों के पंजीकरण पर्ची पर मरीज का पता व तिथि अंकित नहीं था। ड्रेसिंग रूम भी साफ नहीं था। इमरजेंसी रूम का रखरखाव सही नहीं था। इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई। उन्होंने स्ट्रेचर के चादर को अपने सामने ही बदलवाने के साथ ही केंद्र में व्याप्त कमियों को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों ने सीएमओ को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक रात में केंद्र पर निवास नहीं करते हैं। इस पर सीएमओ ने केंद्र अधीक्षक को हर हाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात में निवास करने का निर्देश दिया। उन्होंने डिजिटल एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीन को क्रियाशील करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार, लैब टेक्नीशियन अभय कुमार, स्टाफ नर्स सपना शर्मा अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने अनुपस्थित मिले कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण के दौरान डा. रामकुंवर भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed