फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Claim of seeing four-five wolves in Sonbhadra, people scared

Sonebhadra News: सोनभद्र में चार-पांच भेड़िये दिखने का दावा, सहमे लोग

Tue, 24 Sep 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Claim of seeing four-five wolves in Sonbhadra, people scared
करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव में रविवार की रात भेड़िये देखे जाने से लोग सहम गए हैं। खेत से घर लौटते वक्त ग्रामीणों ने चार-पांच की संख्या में भेड़िया देखने का दावा किया। उसकी तस्वीर भी कैमरे में कैद की।
विज्ञापन

हालांकि काफी दूर से तस्वीर लिए जाने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो रहा कि दिख रहा जानवर भेड़िया ही है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को शाम कुछ ग्रामीण खेतों में काम करने के बाद घरों की तरफ आ रहे थे। तभी उन्हें अजीब आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दूरी पर एक पुराने घर के पास चार से पांच की संख्या में भेड़िया दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण लाठी डंडे के साथ भगाने के लिए दौड़े, तब तक भेड़िये धान के खेतों में छुप गए। वहां से भागने के बाद रानीतारा तालाब पर मंदिर के समीप भी भेड़िया देखा गया। रात करीब 10 बजे पीआरवी 112 और वन कर्मी भी मौके पर पहुंचे।
गांव के संजय सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह भी लोगों ने तालाब और मंदिर के पास पुनः भेड़ियों को देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। ग्रामीण समूह बना कर अपनी रक्षा कर रहे हैं।

ग्रामीण संजय सिंह, पूर्व बीडीसी सुरेश सिंह, समरनाथ सिंह, बृजेश यादव, राजेश यादव, धीरज यादव, सतीश सिंह, राम गोविंद पटेल, अर्जुन सिंह आदि का कहना है कि शीघ्र भेड़ियों को नहीं पकड़ा गया तो अनहोनी हो सकती है।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि वन विभाग को सूचित किया गया है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed