फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chopan former chairman murder: case will be filed against brother accused of fabricating false evidence in sonbhadra

चोपन के पूर्व चेयरमैन हत्याकांड: भाई के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा, झूठे साक्ष्य गढ़ने का आरोप

Sun, 05 Sep 2021 01:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Sep 2021 01:54 PM IST
सार

चोपन के पूर्व चेयरमैन इम्तियाज हत्याकांड के भाई उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। खनन व्यवसाई राकेश के विरुद्ध फर्जी तथ्य गढ़ने व अभिलेख तैयार करने का आरोप लगा है।
 

विज्ञापन
Chopan former chairman murder: case will be filed against brother accused of fabricating false evidence in sonbhadra
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

सोनभद्र जिले के चोपन के पूर्व चेयरमैन इम्तियाज हत्याकांड में अब उनके भाई पर ही झूठे साक्ष्य गढ़ने का मुकदमा दर्ज होगा। हत्याकांड में नामजद किए राकेश जायसवाल की अपील पर सत्र न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। राकेश ने उस्मान पर झूठे साक्ष्य गढ़कर फंसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में रवि जालान की अपील कोर्ट ने खारिज कर दी है।

विज्ञापन


नगर पंचायत चोपन के पूर्व चेयरमैन इम्तियाज अली की वर्ष 2018 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें राकेश जायसवाल और रवि जालान को नामजद किया गया था। सीबीसीआईडी ने इसकी विवेचना कर दोनों आरोपियों का निर्दोश बताते हुए क्लोजर रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल किया था।
विज्ञापन


इस पर उस्मान अली ने प्रोटेस्ट दाखिल करते हुए सत्र न्यायालय के समक्ष फर्जी एवं कूट रचित अभिलेख प्रस्तुत कर दोनों के विरुद्ध 20 फरवरी 2021 को आदेश प्राप्त कर लिया था। इस पर राकेश जायसवाल ने अधिवक्ता विकाश शाक्य के माध्यम से उस्मान पर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए सत्र न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि जालान ने भी अलगसे प्रार्थना पत्र दिया। सत्र न्यायालय ने अधिवक्ता विकाश शाक्य के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने के बाद इम्तियाज हत्याकांड के वादी उस्मान अली के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज गढ़ कर झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने का आरोप साबित पाते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया है। राकेश के प्रार्थना पत्र को आंशिक रुप से स्वीकारते हुए उस्मान अली के खिलाफ मिथ्या साक्ष्य तैयार करने के आरोप में मुकदमा चलाने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed