फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children made a map of India from human chain

मानव श्रृखंला से बच्चों ने बनाया भारत का नक्शा

Sun, 07 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children made a map of India from human chain
विण्ढमगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बुटबेढ़वा में आजादी के अमृत महोत्सव में भारत के मानचित्र - फोटो : SONBHADRA
विंढमगंज। न्याय पंचायत बुटबेढ़वा में संचालित कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज में शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों ने मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा बनाकर मन मोह लिया। अध्यापकों की निगरानी में बच्चों ने मानव श्रृंखला के जरिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने की अपील की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने कहा कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। भारत की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए केंद्र सरकार की यह अद्वितीय पहल है। जनभागीदारी की भावना से महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बच्चों और शिक्षकों द्वारा भारत के आजादी में शहीद हुए अपने अमर वीर सपूतों को याद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त बच्चों और शिक्षक अनुराग तिवारी, श्वेता जायसवाल, सालनी कुमारी, पद्मावती देवी, चंचला कुमारी ने पूरे उत्साह के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन करके कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed