फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Child playing outside the house died of electrocution

Sonebhadra News: घर के बाहर खेल रहे बालक की करंट से मौत

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Child playing outside the house died of electrocution
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिहवी गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय वह बिजली के पोल से लगे स्टे वायर में उतरते करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग के प्रति लोगों में गुस्सा है। आरोप है कि स्टे वायर में करंट उतरने के बारे में बिजली विभाग के कर्मचारियों को पूर्व में सूचना दी गई थी फिर भी विभाग ने कोई काम नहीं करवाया। घिवही गांव निवासी अखिलेश कुमार का पुत्र शुभम (6) घर के समीप बड़े भाई सत्यम के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन

खेलने के दौरान शुभम ने बिजली के पोल से लगे स्टे वायर को पकड़ लिया। करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। बड़े भाई ने उसे छुड़ाने की कोशिश की लेकिन करंट का झटका लगने से वह दूर जा गिरा। शोरगुल मचाते हुए वह घर में पहुंचा और मां को जानकारी दी। सूखे डंडे की मदद से किसी तरह बालक को वायर से मुक्त कराया गया। परिजन उसे लेकर दुद्धी सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक के पिता अखिलेश परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं और एआरपी के पद पर कार्यरत है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंढमगंज थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शुभम की मौत के बाद पिता अखिलेश ने तो मानो सुध-बुध ही खो दिया। बार बार वह कहते रहे कि घर से निकलने से पहले शुभम भी उनके साथ आने की जिद कर रहा था लेकिन वह उसे साथ नहीं ले गए। अगर ले गए होते तो ऐसा नहीं हुआ होता।

अखिलेश दुद्धी कस्बे में ही मकान बनवा रहे हैं। मकान का कार्य देखने के लिए वह रविवार की सुबह घर से निकल रहे थे तो छोटा बेटा शुभम भी उनके साथ जाने की जिद करने लगा, लेकिन ठंड और निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उसे मना कर दिया। दोपहर बाद जब उन्हें दुर्घटना की खबर मिली तो वह सन्न रह गए। दुद्धी सीएचसी पहुंचे लेकिन तब तक शुभम की मौत हो चुकी थी। खबर के बाद दुद्धी के शिक्षकों में भी शोक छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed