फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   child died drowning bowli in sonbhadra happened while playing

Sonbhadra News: बाउली में डूबकर मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा, पानी में शव देख परिजन रह गए सन्न

Wed, 20 Mar 2024 05:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 05:00 PM IST
सार

Sonbhadra News: बच्चे की मौत से हर कोई सदमे में है। परिवार को लेकर किसी को कोई भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं। बच्चा कब खेलते हुए बाहर निकल गया और बाउली में डूब गया, पता ही नहीं चला। करीब ढाई बजे जब परिवार के लोग बाहर निकले तो बच्चे को खोजने लगे। कुछ देर बाद लोगों की नजर बाउली में गई तो राहुल का शव दिखा।

विज्ञापन
child died drowning bowli in sonbhadra happened while playing
बच्चे की मौत के बाद बाउली के पास इकट्ठा लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के चौना ग्राम पंचायत के बहेराडोल गांव में बुधवार को बाउली में डूबने से मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। 

विज्ञापन


बहेराडोल गांव के रहने वाले रामशरन का चार वर्षीय पुत्र राहुल बुधवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। घर के बगल में ही एक बाउली भी है। राहुल खेलते-खेलते बाउली में गिर गया और पानी में डूब गया। मृतक के पिता रामशरन ने बताया कि रात में सभी लोग शादी में गए थे और लौटने के बाद दोपहर में सो रहे थे। बच्चा कब खेलते हुए बाहर निकल गया और बाउली में डूब गया, पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


करीब ढाई बजे जब परिवार के लोग बाहर निकले तो बच्चे को खोजने लगे। कुछ देर बाद लोगों की नजर बाउली में गई तो राहुल का शव दिखा। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई सुनील कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। राम शरन के दो लड़के और दो लड़कियां थी। इसमें राहुल सबसे छोटा पुत्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed