फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cheating by giving offer card envelope

Sonebhadra News: ऑफर कार्ड का लिफाफा देकर लगा रहे चूना

Mon, 21 Aug 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cheating by giving offer card envelope
सोनभद्र। जिले में ठगी के लिए शातिर नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। साइबर ठगी के नए तरीकों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। जालसाज विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के एप का ऑफर कार्ड बंद लिफाफा भेजकर या फोन कॉल कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इसे लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

पुलिस के साइबर सेल की ओर से बताया गया कि साइबर ठगों की ओर से विभिन्न कंपनियों का नाम प्रयोग कर किसी अंजान व्यक्ति के पते पर एक बंद लिफाफा के माध्यम से विभिन्न शॉपिंग एप का एक स्क्रैच कार्ड, संबंधित विवरण और कुछ जानकारियां भेज रहे हैं। कार्ड पर स्क्रैच करने पर उसमें भारी भरकम पैसे का लालच देकर एक छह अंकों का कोड भी साझा किया जा रहा है। कॉल कर कोड बताने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैंक खाता अन्य डिटेल लेकर ठग जालसाजी कर रहे हैं। ओबरा के रजत शर्मा ने सोमवार को एसपी से मिलकर इसकी शिकायत भी की। इसके बाद पुलिस ने साइबर ठगों से सतर्क रहने और ऐसे मामलों में सावधानी बरतने को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने बताया कि अगर किसी के साथ इस प्रकार की घटना होती है तो वे अपने नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र, पुलिस चौकी, थाना या साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। दूसरों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed