{"_id":"66e4718ddb1bae6af6029a86","slug":"cheating-a-prisoners-uncle-by-posing-as-a-jailer-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-117906-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जेलर बनकर कैदी के चाचा से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जेलर बनकर कैदी के चाचा से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। साइबर जालसाज नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। अब जेल में बंद कैदी की बीमारी का हवाला देते हुए खून के इंतजाम के लिए आठ हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
करमा थाना क्षेत्र केकराही निवासी एक युवक महिला संबंधी अपराध में एक वर्ष से अधिक समय से बंद है। कुछ दिनों पूर्व उसके वकील को जेल कर्मी बन किसी व्यक्ति ने फोन किया। उससे युवक के परिजनों के नंबर की जानकारी ली। इसके बाद जेल में बंद कैदी के चाचा लवकुश प्रजापति को अज्ञात व्यक्ति ने खुद को गुरमा जेल का जेलर बताते हुए फोन किया। बताया कि उसके भतीजे की स्थिति बेहद खराब है। उसे खून चढ़ाने की आवश्यकता है। झांसे में लेकर चार बार में कुल आठ हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया। अगले दिन जब परिजन जेल पहुंचे तो पता चला कि संबंधित बंदी बीमार नहीं है। इस तरह की कोई फोन कॉल उनकी ओर से नहीं हुई है। अब मामले में पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।