फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chaudhary Charan Singh was the messiah of the farmers

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh was the messiah of the farmers
समाजवादी पार्टी पार्टी कार्यालय में चौधरी चरण सिंह के जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते सपा - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया और आयोजित गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया गया। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ते रहे। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में किसानों को सुविधाएं मुहैया कराईं। उपज का उचित मूल्य दिलाया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव और जिला महासचिव मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में काम किया। इस दौरान रामभरोसे सिंह पटेल, जसवंत चौधरी, संजय यादव, विजय शंकर जायसवाल, रामप्यारे सिंह पटेल, रंजन पांडेय, अशोक पटेल, गुड्डू पासवान, अनिल प्रधान, परमेश्वर यादव, लक्ष्मण चंद्रवंशी, रामप्यारे सिंह पटेल, श्रीनारायण कुशवाहा, लालब्रत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed